बलिया। बलिया थाना क्षेत्र में विगत जनवरी के पहले सप्ताह में ग्राम पियरिया के एक दलित परिवार के घर से सगे मामा का लड़का घूमने के बहाने अपने घर से ले गया और उसके साथ साउंड सिस्टम प्ले कर उसकी जबदस्त पिटाई कर उसको अधमरा कर दिया। लोगो से सूचना मिलने पर मौके पर पहुचे लोगों ने बलिया जिला अस्पलाल में भर्ती कर दिया। जहां डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिवार के लोगों पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मील गई है, आगे की कार्रवाई की जाएंगी।









