नगरा: पहली ही बरसात में खुला ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा, बलिया: मानसून की पहली बारिश शुरू होते ही ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्य की पोल खुलकर सामने आने लगी है।

 

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित की जाती है, और विकास कार्य में सारा बजट खर्च भी किया जाता है। लेकिन फिर भी पहली मानसून की बारिश शुरू होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं।

पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आया बजट कहां पर खर्च किया जाता है। यह तो ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव ही बता सकते हैं। नगरा ब्लॉक के क्षेत्र पड़री गाँव के ऊसराहन टोला ग्राम सभा में पहली मानसून बारिश शुरू होते ही सड़के तालाब में बदल जाती हैं।

अस्थानी ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है, कि पड़री गाँव के उसरहां टोला मे ग्राम पंचायत द्वारा सड़क निर्माण अधूरा है, इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 100 लोगों का आवा-जाही है। बारिश हो जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, और लोगों को गिरने का डर आए दिन बना रहता है।

रज्जन यादव के घर से मुलासी के घर तक और सीटी यादव के घर से मुलासी यादव के घर तक दो रास्ता है, इन दोनों रास्ता पर मिट्टी के कार्य होने से बरसात में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण रज्जन यादव ने कहा कि इसी प्रधान के कार्यकाल में मिट्टी डाली गई है। जिससे रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है।

 

 

मुलासीं यादव ने कहा कि सड़क पर कीचड़ होने से आए दिन स्कूली बच्चे गीर कर चोटिल हो रहे है। सीता यादव ने कहा की सड़क पर मिट्टी डलवाकर सड़क को ऊंचा कर खड़ंजा बिछाना चाहिए तो यहां से जलभराव समाप्त हो सकता है। ओमप्रकाश यादव, डा.मनोज यादव, बिनोद यादव, योगेंद्र यादव, बिहारी,सुभाष ने कई बार प्रधान और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें