- बनारस केसरी,नगरा,बलिया : भगमलपुर,नगरा वार्ड न 2 में डीह बाबा के स्थान पर बुधवार को गुरु रविदास की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। दूसरे दिन झांकी के माध्यम से मुहल्ले में जलूस को दरवाजे – दरवाजे गुरु की झाकी की पूजा अर्चना किए और यथा शक्ति दान किए। गुरु रविदास मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासिया पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। मुख्य अतिथि नगरा पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर एवं विशिष्ट अतिथि राजू सोनी, समरजीत सिंह, इश्तियाक अहमद, आवेश असगर हाशमी, राघवेंद्र आजाद, रिजवान भाई, डॉ मृदुला श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष महिला मंडल बलिया) एवं सभी सभासद गण, कन्हैया राम तथा सहयोगी रहे। यूथ नौजवान रमेश, सब्बन, राहुल, आशीष राम, रमाकांत राम गोलू, श्वण राम, दिनेश, जग्गू दादा इत्यादि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मुकेश श्रीवास्तव कि रिपोर्ट नगरा, बलिया
मुकेश श्रीवास्तव कि रिपोर्ट नगरा, बलिया 







