नगरा-रसड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रसड़ा, बलिया। नगरा-रसड़ा मार्ग पर टाड़ी चट्टी के पास शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में अंधेरे के कारण बाइक सवार युवक गिर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उरैनी निवासी अंजीत (35) शनिवार रात बाइक से नगरा की तरफ जा रहे थे। टाड़ी चट्टी के पास निर्माणाधीन पुलिया स्थल पर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण वह गड्ढे में गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था थी और न ही बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगे थे। अंधेरे में गड्ढा दिखाई न देने से यह हादसा हुआ।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम का माहौल है।

 

मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें