रसड़ा: आशा यूनियन चुनाव में सुनीता कुशवाहा अध्यक्ष निर्वाचित , मृदुला श्रीवास्तव रहीं विशिष्ट अतिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रसड़ा, बलिया | आशा कार्यकत्री यूनियन की रसड़ा भाग समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि सिंह की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मृदुला श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

चुनाव परिणाम: सर्वसम्मति से श्रीमती सुनीता कुशवाहा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला व लक्ष्मी देवी यादव, मंत्री अंशु सिंह व हीरा सिंह, कोषाध्यक्ष नीतू सिंह और संगठन मंत्री सरिता गुप्ता निर्वाचित हुईं। विशिष्ट अतिथि मृदुला श्रीवास्तव ने कहा – “आशा बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके हक के लिए हम सब साथ हैं।” नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने 25 हजार मानदेय की मांग दोहराई। बैठक में देववंती, ममता सिंह, पूनम देवी ,रागिनी सिंह, सरितागुप्ता, उषातिवारी, रेखा, सहित 16 सदस्य मौजूद रहे।

                                                                                                रिपोर्ट: मुकेश कुमार श्रीवास्तव 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें