बनारस केसरी,नगरा बलिया : बलिया,नवानगर में सपा विधायक मो जियाउद्दीन रिजवी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में नगर पंचायत सिकंदरपुर के विकाश कार्यों पर सवाल उठाते हुए प्रमुख सचिव के समक्ष किला पोखरा, नाले,और पार्क की दुर्दशा की शिकायत कर कहा कि सिकंदरपुर किला,पोखरा एक ऐतिहासिक धरोहर है, जिसपर अतिक्रमण होने से वह अपनी गरिमामई पहचान खो रहा है। इस विषय पर संबंधित विभाग को स्वयं कई बार पत्रक देकर उसके सुंदरीकरण करने का प्रयास किया। परंतु अभी तक कार्य अधूरा ही रह गया।
वहा बने नाली के कार्य भी पूर्ण गुणवत्ता व मानकों के अनुरूप नही बने है,और कार्य भी अधूरा रह गया है। बस स्टैंड से गांधी इंटर कॉलेज तक के कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे जनता परेशान है। उन्होंने पूछा कि क्या कारण है, कि कई निर्माण कार्यों के सिलापट्टों पर जनप्रतिनिधि का नाम भी अंकित नहीं है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा बलिया










