योग दिवस पर डॉ. मृदुला श्रीवास्तव ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा, बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल भगमलपुर, नगरा के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की संस्थापिका, बीजेपी की सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी डॉ. मृदुला श्रीवास्तव ने किया। डॉ. मृदुला श्रीवास्तव ने शिक्षकों, छात्रों व स्वजनों के साथ योगासन किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है। प्रतिदिन 20-30 मिनट योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। युवा पीढ़ी को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।” उन्होंने तनाव, मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में योग की भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी से नियमित योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन सहित कई योगासन किए। समारोह के अंत में डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं।

         रिपोर्टर,मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत