बनारस केसरी नगरा बलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश चौरसिया ने अधिकारियो संग मालीपुर में जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क मालीपुर छितौना कैंप से लगभग 10 किलोमीटर की दूर कृहीडापुर तक जाती है । इस सड़क को लगभग 4 किलोमीटर दूरी तक जलकल विभाग द्वारा पाइप डालने के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया हैं। जो अभी भी उसी स्थिति में है।
बरसात के समय इस सड़क पर बड़े- बड़े गड्डे हो जाते है । सड़क पर लोगो को आने – जाने में परेशानी हो रही है । जिसकी वजह से हजारों ग्रामीण चोटिल होते हैं। वही बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है । ग्रामीणों ने बताया की लाखों ग्रामीण प्रतिदिन इस सड़क से गुजरते है। इस सड़क के खराब होने से करीब बीसो गांव के लोग प्रभावित होते हैं। भाजपा जिलध्यक्ष शशि प्रकश चौरसिया ने कहा की जब तक हम अपने ग्रामीणों को सभी सरकारी सुविधाएं मुवईया नहीं कर देते तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। मेरा एक ही मकसद है। समाज में सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजना जनता तक पहुंचे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया





