मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का पुनर्प्राप्त जनमोत्सव:12 जुलाई को मनाया जाएगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, नगरा बलिया।  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनर्जन्म महोत्सव 12 जुलाई को मनाया जाएगा। कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश सरकार व संस्थापक वैश्य समाज मा० नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के 12 जुलाई पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के परिप्रेक्ष्य आज प्रतिनिधि के रूप प्रयागराज से चलकर आये।

पंकज वर्मा ने नगरपालिका रसड़ा के eX चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी‌ के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ बैठक कर जन्मोत्सव कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

निमंत्रण कार्ड देकर आने के लिए आग्रह भी किया। इस आयोजन की पृष्ठभूमि में एक दर्दनाक घटना है। 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंदी जी पर रिमोट बम से हमला हुआ था। यह हमला उस समय हुआ। जब वे मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। दिल्ली के चिकित्सकों के प्रयास से उनकी जान बच सकी। वे 7 माह 7 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। 2012 से नंदी जी इस दिन को अपना पुनर्जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं। अब यह महोत्सव उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में वैश्य समाज और अन्य समुदायों द्वारा मनाया जाता है। बैठक में मुख्य रूप से वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, वैश्य समाज के जिला महामंत्री अविनाश सोनी, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी,विवेक सोनी सभासद 14, ललित चौहान, समाजसेवी प्रवीण वर्मा,किशन सोनी, मुलायम, राहुल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

   रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत