शादी में दो पक्षों में मारपीट एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया : चिलकहर ब्लाक के तिवारीपुर ग्राम सभा मे 17 जून को शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट हुई । जिसमे एक 17 वर्षीय रूपवार भगवानपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र आदर्श कुमार की मौत हो गई l वह अपने तीन बहनो में एकलौता भाई था l

 

बलिया के पास नरही ग्राम सभा से 17 जून को बारात चिलकहर ब्लाक के तिवारीपुर ग्राम मे आई थी। जिसमे द्वारचार के समय कुछ ग्रामीणो और बरातीयों के बीच मोबाईल लाईट को लेकर तूतू मेमे हुआ। किसी व्यक्ति ने 112 पर फोन कर पुलिस बुलाया। पुलिस आई मामला को संज्ञान मे लेकर मामला को शान्त कराया  शादी-ब्याह का कार्यक्रम पुनः शुरू हुआ। बाराती भोजन करने के बाद वापस घर जाने लगे उसी दौरान रूपवार भगवानपुर निवासी भी अपने साथियो के साथ वापसी किया था। पहले से घात लगाकर बैठे कुछ ग्रामीणो ने इन पर लाठी, डंडे, राड, फाइटर से हमला कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा मामला समझते – समझते हमलावरों ने बालक को पूरी तरह चोटिल अधमरा कर भागने में सफल हो गए थे । स्थानीय जनता व घर के लोगों के मदद से घायलों को रसड़ा सीएससी ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर, गहरी चोट के कारण बलिया रेफर कर दिया, लेकिन घर के लोग मऊ शारदा नारायण हॉस्पिटल ले गए । जहां आज तीसरे दिन उपचार के दौरान युवक कि मौत हो गई है l परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पार्थिव शरीर को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए बलिया भेज दिया है l परिवार के लोगों ने पुलिस – प्रशासन से उचित न्याय की गुहार लगाई है ।

रिपोर्टर _ मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा बलिया 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत