“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया। आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल भगमलपुर की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने बुधवार को काली माता मंदिर, सिकंदरपुर रोड पर इस भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए निःशुल्क शीतल पेय जल पिलाया। आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल भगमलपुर के माध्यम से आयोजित इस सेवा कार्य में प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, बाइक सवारों व अन्य लोगों को ठंडा जल वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई।

इस पुण्य कार्य में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर की तेज गर्मी में राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और यात्रियों को शीतल पेय पिलाया गया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों में सेवा भाव व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए यह आयोजन किया गया। गर्मी में जल सेवा सबसे बड़ा धर्म है। काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड,नगरा से गुजर रहे राहगीरों ने भी आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव और और बच्चों की इस नेक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में इस तरह की व्यवस्था लोगों के लिए बेहद राहत देने वाली है। इस अवसर पर आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल भगमलपुर की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव, अथर्व, श्रीवास्तव, शिवांश, सत्यम, शिवम सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें