डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, चार की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर बरस गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। आटो में 12 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि रायबरेली की तरफ से डंपर लालगंज आ रहा था। इसी दौरान सवारियां बैठाकर आटो लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है, और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें