वाराणसी में मोबाइल चोर गिरफ्तार : 2 मोबाइल और 10340 रूपये बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, वाराणसी : जंसा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया । पुलिस को उसके कब्जे से 2 मोबाइल और 10340 रूपये मिले। पुलिस को 22 फरवरी को मोबाइल व पैसे चोरी होने की तहरीर मिली थी । पूछताछ के दौरानत अभियुक्त ने बताया कि साहब मेरे पास जीने का कोई साधन नहीं है । मैं राहगीरो व इधर उधर से चोरी कर अपना जीविकोपार्जन करता हूँ। मुझे माफ कर दीजिए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दुर्गा सिंह, जगदम्बा सिंह, रामेश्वर,बृजेश सिंह रहे ।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें