बिहार: पटना में चर्चित राजनेता अनंत सिंह पर एक गैंग के अपराधियों ने की फाइरिंग बाल-बाल बचे
बिहार: बिहार के मोकामा प्रखंड के नौरंगा जलालपुर गांव में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने जमकर फायरिंग की । घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर कर ताला जड़ दिया। मामले की सूचना पाकर अनंत सिंह गैंगस्टर के घर जा धमके। अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। फिल्हाल गांव में भारी तनाव है और पुलिस बल तैनात है।











