चाइनीज मांझे से साईकिल सवार का कटा गला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी : चाइनीज मांझे के चपेट में आने से साईकिल सवार का गला कट गया ।मौके पर मौजूद लोगो ने घायल को जिला अस्पताल पहुचया।
रोहनिया थाना क्षेत्र कृष्णा नगर (दरेखू) निवासी राधेश्याम पटेल शाहावाबाद बाजार में घरेलू जरूरत का सामान खरीद कर साईकिल से शाम लगभग 5 बजे जा रहे थे । इसी बीच बीकापुर गांव के पास जी टी रोड के किनारे पतंग उड़ा रहे बच्चों के मंझे के चपेट में आने से उनका गला खतरनाक तरीके कट गया जिससे उनके गले में काफी चोट आयी है । इलाज के बाद वह घर चला गया ।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें