दुद्धी, सोनभद्र : देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा के स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर शनिवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओ ने दुद्धी में जमकर जश्न मनाया। तहसील तिराहे पर करीब 4 बजे पटाखे फोड़कर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया । इसके बाद ढोल-नगाड़ो के साथ संकट मोचन मंदिर के सामने बड़े उद्घोष के साथ ख़ुशी जाहिर की गई।
भाजपा को 40 सीटों का फायदा
भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतने में सफल रही। यानी वर्ष 2020 के आठ सीटों के मुकाबले इस बार 40 ज्यादा सीटें जीतीं। वहीं, पिछले तीन चुनावों में क्रमश: 28, 67 और 62 सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटें मिलीं, जो उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।
2025 की इस चुनाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं।
दुद्धी में जीत के बाद जश्न के मौके पर जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि,सूरजदेव,विपिन बिहारी,प्रेमनारायण, सुमित सोनी,संदीप कुमार,मनीष जायसवाल,गोरखनाथ, बब्लू केशरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।











