अनियंत्रित ट्रक के धक्के से घर व दुकान हुआ क्षतिग्रस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनभद्र दुद्धी :  कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 3 में मंगलवार की मध्यरात्रि साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लक्की जनरल स्टोर के दुकान के शटर व बाहर रखे चौकी व बाउंड्री वाल को क्षतिग्रस्त करते हुए बगल में स्थित एक घर के दीवार से टकरा गया। जिससे दुकान स्वामी व मकान स्वामी दोनों को भारी क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पकड़ लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था और ड्राइवर को झपकी आ रही थी।जिस कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे दुकान में टकराते हुए बगल के घर में जा टकराया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पास में बनी नगर पंचायत की बड़ी नाली में ट्रक का पहिया फंस गया, जिससे वह फरार नहीं हो सका।

 

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें