बनारस केसरी, बलिया सिकन्दरपुर : थाना क्षेत्र खरीद गॉव मे हुए दोहरे हत्याकाण्ड मे शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया । उनके पास से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी एक तमंचा खोखा और कारतूस बरामद हुआ । इनकी पहचान नीरज यादव, धीरज कुमार यादव ,निरन्जन यादव ,सुरेश चौधरी लालसा देवी है । पुलिस ने कहा कि विधिक कार्यवाही करते हुये आरोपियों को न्यायालय बलिया भेजा गया । पुलिस टीम में विकास चन्द पाण्डेय ,चन्द्रप्रकाश कश्यप , नीरज यादव , मधु शर्मा ,राकेश यादव ,रिजवान के आलावा देवा साहनी,अंकित यादव , गिरजाशंकर ,कृष्णा चौधरी ,सोनू कुमार ,अमित पटेल। खुश्बू पटेल थे ।









