रामसनेहीघाट में ठगी गिरोह का भंडाफोड़ : फर्जी कूपन से लोगों को लुभाने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी,बाराबंकी।थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया । इनके पास से पुलिस को टीवी-साड़ी समेत कई सामान बरामद हुए।यह कार्रवाई पुलिस की अपराध नियंत्रण की मुहिम का हिस्सा है। रामसनेहीघाट पुलिस पिछले कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी पुलिस ने मॉर्फीन तस्करी करने वालों सहित कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस नई कार्रवाई से ठगी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी । पुलिस टीम में ओम प्रकाश तिवारी , विजयवीर सिंह सिरोही ,गौरव अवस्थी, अशोक कुमार वर्मा ,सुरेश चन्द्र, उमेशयादव ,सोनूसिंह,सत्येन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, मनीष थे ।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें