आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, दुद्धी, सोनभद्र : आगामी त्योहारों को लेकर गुरुवार को पुरानी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में महाशिवरात्रि त्यौहार को लेकर चर्चा की गई।जिसमें दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में तीन जगहों पर धूमधाम से शिव पार्वती विवाह को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।दुद्धी कस्बे के मल्देवा लवकुश पार्क कैलास कुंज द्वार , हिरेश्वर महादेश मंदिर लउवा नदी, राजा पहाड़ी सहित अन्य जगहों पर महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाए जाने को लेकर व्यवस्थाओं कि गहन मंत्रणा की गई। महा शिवरात्रि पर्व के दिन महाकुम्भ जाने व आने वाले तीर्थ यात्रियों की गाड़ियां सुचारु रूप निकलते रहने को लेकर सहमति बनी। जबकि बड़ी गाड़ियों को कुछ समय के लिए रोकने की बात कही गई। जिस पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आवागमन चालू रहेगा भीड़ को देखते हुए बड़ी गाड़ियों को रोका जा सकता है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,डॉ लवकुश प्रजापति,पूर्व चेयरमेन राजकुमार अग्रहरि,कन्हैया लाल अग्रहरि, कमल कुमार क़ानू,पंकज कुमार,दिलीप पाण्डेय,सुरेंद्र अग्रहरि,दीपक शाह,सुरेन्द्र गुप्ता,बालकृष्ण जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें