बनारस केसरी नगरा बलिया : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव का रविवार को नगरा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह नगरा पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डोल-बाजे के साथ उनका जोशीला अभिनंदन किया।

इस दौरे पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके कर्तव्य निष्ठा और प्रयत्न की सराहना किया।उन्होंने कहा की आगामी चुनाव पीडीए की सरकार मजबूती से पूर्ण बहुमत से आयेगी और आज के समय में जो बेरोजगारी और पुलिसिया उत्पीड़न से भी निजात दिलाएगी। हर व्यक्ति को उचित न्याय मिलेगी । उन्होंने कहा कि सपा की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और 2027 में पार्टी को मजबूती से सत्ता में लाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। समारोह में उपस्थित सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर और बलिया सांसद सनातन पांडे ने भी समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को सशक्त करने की जरूरत पर जोर दिया।

इस दौरान सचिव , प्रहलाद सिंह (पूर्व प्रधान), सपा नेता रविकांत उर्फ शैलेश यादव, अखिलेश यादव, राजेश यादव ‘मंटू’, विवेक कनौजिया, अशोक यादव (पूर्व प्रधान), इस्लाम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, शिव प्रसाद राम, चुन्नू आलम रिजवानुल्ला खुदी पठान,अवधेश यादव,विनोद सोनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुई, जिससे यह आयोजन सपा के शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बन गया।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव







