धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण का छठीहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा, बलिया: जहांगीरापुर वार्ड नंबर 3 प्राचीन ठाकुर जी मंदिर के प्रांगण में रविवार के दिन में भंडारे का आयोजन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठे दिन छठीहार मनाने की परंपरा के अनुसार यह आयोजन हुआ।जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सप्ताह को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और तोरणों की मनमोहक सजावट ने एक अद्भुत और अलौकिक वातावरण बना दिया था। इस पूरे आयोजन के दौरान, गांव और आसपास के हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होकर यहां पहुंचे। हर दिन हरि कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा इलाका कृष्ण भक्ति में डूब गया।


छठीहार पर 56 भोग, भंडारे में उमड़ी भीड़
इस खास मौके पर भगवान गिरधर गोपाल को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर के प्रकांड विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की,जिसने माहौल को और भी पवित्र बना दिया। मंदिर संचालक शिवपर्सन यादव ने बताया कि इस दौरान प्रतिवर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान था,बल्कि इसने सामाजिक सौहार्द और एकता का भी संदेश दिया, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया। यह कार्यक्रम मंदिर संचालक शिवपर्सन यादव के देखरेख में संपन्न किया गया। मंदिर में हर वर्ष इसी प्रकार भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का सफल आयोजन मंदिर की ओर से किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार कुशवाहा, राजेश पांडे, संतोष पांडे, अमरेंद्र सोनी, विनोद यादव, रामविलास यादव, सुदर्शन यादव, काबिलेश यादव आदि लोगों उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा बलिया

 

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें