सोनभद्र : धारदार हथियार के हमले से एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विंढमगंज/सोनभद्र : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव पुत्र बाबूलाल यादव जोरुखाड़ निवासी पर गांव के ही एक दबंग व सरहंग व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में घायल युवक महेंद्र को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वही सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत