फिर बंद हुए कक्षा 8 तक के स्कूल,बंद की तारीख 8 फरवरी तक बढ़ी,ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल आठ फरवरी तक बंद रहेंगे। इन स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पहले की तरह पढ़ाई होती रहेगी। शहरी क्षेत्र के सभी स्कूल 26 जनवरी से ही बंद चल रहे हैं।प्रयागराज से अखाड़ों का काशी आगमन सात और आठ फरवरी को होगा। इस बीच प्रयागराज महाकुंभ से काशी आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। अगर कोई स्कूल खुला मिला तो नोटिस जारी करके मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें