लतामंगेश्कर के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी : डर्बीशायर क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को पितरकुण्डा तिराहे पर लता मंगेश्कर की पुण्यतिथि पर लतादीदी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी । उनके गाये अमर गीतों को याद किया ।डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने कहा कि प्रधानमंत्री लता दीदी के नाम से भारत के किसी भी राज्य में एक क्रिकेट स्टेडियम बनवाए । लता दीदी क्रिकेटर से बहुत प्रेम करती थी।
अन्त में शकील ने कहा कि 6 फरवरी 2022 को लतादीदी इस दुनिया को छोड़कर चली गई। हम सभी ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर बादशाह अली ,बिलग्रामी ,राजू मोहम्मद, असलम इश्तियाक, अंसारी मुजम्मिल , मोहम्मद अमीन नारायण शर्मा बादशाह अली मोहम्मद असलम इश्तियाक अंसारी ,मुजम्मिल मोहम्मद , अमीन नारायण शर्मा मौजूद रहे ।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें