
प्रयागराज : पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन और WWE हॉल ऑफ फेमर, द ग्रेट खली ने बुधवार, 29 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान फैंस उन्हें देखकर उत्साहित हो गए और सेल्फी लेने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई । जिसके चलते खली को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।










