बांदा में 1500 से ज्यादा वाहन रोके गए महाकुंभ जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग, आवाजाही बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ होने के चलते बांदा से प्रयागराज जाने वालों पर रोक लगा दी है।  पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गाड़ियों को खड़ा करा दिया है ।प्रशासन का कहना है कि जब भीड़ नियंत्रण में आएगी तब इन्हें रवाना किया जाएगा । अब तक रोडवेज के परिचालकों ने यात्रियों को उनका भाड़ा भी वापस कर दिया है । यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ होने के चलते बांदा से प्रयागराज जाने वालों पर रोक लगा दी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गाड़ियों को खड़ा करा दिया है। प्रशासन का कहना है , कि जब भीड़ नियंत्रण में आएगी तब इन्हें रवाना किया जाएगा । अब तक रोडवेज के परिचालकों ने यात्रियों को उनका भाड़ा भी वापस कर दिया है। मौनी अमावस्या को लेकर प्रयागराज में क्षमता से अधिक भीड़ पहुंचने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। चारों तरफ से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा है। उसी क्रम में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रयागराज जाने वाले वाहनों को चित्रकूट की सीमा में रोका जा रहा है । दर्जनों चार पहिया वाहन और दर्जनों रोडवेज बसों को रोका गया है । यात्रियों को असुविधा होने पर उन्हें समझाया जा रहा है । कई यात्री तो अन्य प्रदेशों जैसे दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड से प्रयागराज जा रहे थे ।

 

 

 

 

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें