वाराणसी : न्यू फ्रेंड्स एसोशिएशन क्लब न्यू कॉलोनी ककरमत्ता में सोमवार को धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की। बसंत पंचमी को हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ रितु बसंत ऋतु को माना गया है । जिसे लेकर इस विशेष दिन पर इलाके में गृह प्रवेश,विदाई समारोह,नए व्यापार का शुभारंभ आरम्भ होता जगह जगह देखा गया। इस मौके पर कई शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग तरह से इस समारोह का आयोजन किया गया। आदर्श विद्या भारती, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, गोल्डन एरा इंग्लिश स्कूल, संत मैरी, जीआईपी पब्लिक स्कूल, विकास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, एक्सीलेंस कॉन्वेंट, श्री कृष्ण इंटरनेशल, जेएमएस पब्लिक स्कूल, आदर्श कोचिग सेंटर, आइडियाज ग्लोबल स्कूल तथा और कई शैक्षणिक संस्थानों में बच्चो के द्वारा कई कार्यक्रम पेश किए गए ।











