प्रभारी निरीक्षक ने डीजे से संचालकों संग की बैठक , दिए आवश्यक दिशानिर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुद्धी: स्थानीय चौकी परिसर में डीजे संचालकों की एक बैठक पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुई। जिसमें डीजे संचालकों को आगामी त्यौहार होली व महाशिवरात्रि के मद्देनजर बिना अनुमति के डीजे से संचालकों के द्वारा डीजे नही बजाया जाएगा।अनुमति प्राप्त होने के बाद मानक के अनुरूक निर्धारित समय तक ही डीजे बजेगा। कोई भी अश्लील, साम्प्रदायिक तनाव के गाने नही बजाया जाएगा, अथवा नारेबाजी किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा । निर्देश के अवहेलना करने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगा । इस मौके पर क़स्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रो के दर्जनों डीजे संचालकों को नोटिस तामील कराई गई ।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें