काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान के कार्बाइन से चली गोली, जवान सहित पान विक्रेता घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, वाराणसी: दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधव पान की दुकान पर बुधवार को सिपाही अश्विनी कुमार त्रिपाठी पान खा रहे थे। तभी अचानक से उनके कार्बाइन का पत्ता टूट कर जमीन पर गिर गया।ट्रिगर दब गई जिससे उनके दाहिने आंख में गोली लगते हुए माधव पान के दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ज्वाला प्रसाद की पैर में गोली जा लगी जो चेतगंज निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। पुलिस दोनों को मारवाड़ी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें