स्टालिन सरकार के मंत्री के ठिकानों पर ईडी की रेड, पिछले केस में हो चुकी है गिरफ्तारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, तमिलनाडु : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता और स्टालिन सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक नए मामले में की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह मामला तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। TASMAC तमिलनाडु में शराब व्यापार पर एकाधिकार रखता है।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें