भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बनारस केसरी, दुद्धी सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके नाम की घोषणा होते ही सोनभद्र जिले में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। मंगलवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर पहुंचने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,एसीएसटी प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ,श्रवण सिंह गोंड , मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,मनोज सिंह बबलू , दिलीप पांडेय , संजू तिवारी , डॉ गौरव सिंह , सुमित सोनी ,मनीष जायसवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें