बरेली में मालगाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, बरेली: बरेली में आंवला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।विशातरगंज से इफको खाद फैक्टरी जा रही मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में खलबली मच गई। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची।रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।शनिवार सुबह मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम,एडीईएन चंदौसी संजीव सक्सेना और इफको के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दो बजकर 14 मिनट पर विशारतगंज रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी इफको फैक्टरी के लिए रवाना हुई थी।किलोमीटर संख्या छह के पास दो बजकर 35 मिनट पर मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई।मालगाड़ी में कुल 42 बोगी थीं,जिनमें से चार बोगी पटरी से उतर गईं। काफी दूर तक रेल पटरी भी उखड़ गई।मालगाड़ी की सभी बोगी खाली थी। मालगाड़ी फैक्टरी से खाद लेने जा रही थी।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें