24 कुंडीय गायत्री मंगल कलश यात्रा शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, दुद्धी:  सोनभद्र अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में प्रज्ञा मण्डल नगवा की ओर से 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यात्रा के प्रथम दिन मंगल कलश यात्रा में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त जीत सिंह खरवार व शक्ति स्वरूपा माताओं – बहनों, देवतुल्य भाई सैकड़ो की संख्या में गांधी मैदान 24 कुंडी गायत्री महायज्ञशाला पहुँचे।

 

 

भव्य अमृत कलश यात्रा में अक्षत, पुष्प, रोली व आम का पल्लव के सानिध्य में ” आओ आओ सुहागन नार कलश सिर धारण करो गीत गाते हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे जब सुधरेगा ।व्यास पीठ द्वारा कलश धारण करने वाली पूज्य देवी स्वरूपा मातृ शक्ति का वंदन अभिनंदन उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। रात्रि 6 बजें प्रवचन का अमृत रसपान होगा। पूर्व भाजपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार अग्रहरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,दीपक कुमार,जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर कुशवाहा तहसील समन्वयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्लॉक समन्यवयक पन्नालाल कुशवाहा, प्रज्ञा मंडल नगवा अध्यक्ष शिवकुमार, प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष उमेश जायसवाल,प्रज्ञामण्डल सागोबांध अध्यक्ष डॉ राम नाथ प्रजापति, गायत्री परिजन हुलास प्रसाद यादव, प्रेम चन्द्र गुप्ता,महेश कुमार, जगत नारायण यादव,राजमनि देवी,डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति, गणेश लाल, बसंत कुमार अजीत कुमार आयोजक मंडल समिति अध्यक्ष मोहन सिंह, सचिन हरिकिशन खरवार,राम रूप,धर्मजीत,विक्रम,शिव कुमार आदि पदाधिकारी सहित सैकड़ो लोग सनातन की अविरल आस्था के साथ मौजूद रहे।

 

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें