थाने के अंदर भी गाड़िया सुरक्षित नही,खड़ी गाड़ी से समान चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, वाराणसी: थाना लालपुर पांडेयपुर पीड़ित छोटू सेठ निवासी नई बस्ती हुकुलगंज का कहना है कि बीते 28 मार्च 2025 को मेरा टैम्पो up 65 jt 0619 को पांडेयपुर में सीज कर थाना लालपुर- पांडेयपुर में खड़ी कर दिया गया। उस समय थाने पर मौजूद सिपाहियों को गाड़ी में मौजूद सामानों को दिखाया गया था। लेकिन जब कल मैं गाड़ी रिलीज कराने गया तो मेरी टैम्पू में स्पीकर गायब था, और बैटरी निकालने के लिए उसमें लगे ताले को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। इससे पहले भी कई बार थानों पर सीज वाहनों से सामान चोरी का लग चुका है आरोप।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें