खुलेआम चाकू मार कर किया घायल, हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया : नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाजार में एक निजी क्लिनिक में मंगलवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार कर विवेक सिंह को घायल कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा।प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि वह लगभग दस की संख्या में बाइक पर सवार थे और क्लिनिक में उपस्थित मरीजों को धक्का देते हुए डा के चेंबर में पहुंचे और उसमे एक लड़का जो अपनी मां का घुटने का इलाज कराने गया था।

उसे खींच कर बाहर लाए और चाकू से वार कर दिए। जिससे उसकी गर्दन में गहरी चोट लगी।विवेक सिंह वही जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा। बदमाश चाकू को खुलेआम चमकाते हुए भागने में सफल रहे। जिसे देख स्थानीय लोगो ने विवेक सिंह को नजदीकी प्राथमिक केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लोग आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए वहा डाक्टरों ने बताया कि विवेक सिंह के गर्दन से सांस की नली कट चुकी है। हालत गंभीर अवस्था है, फिर बनारस के लिए रेफर कर दिए। पुलिस प्रशासन अपनी कार्यवाही में जुट गई है। पलिया खास बड़का खेत निवासी विवेक सिंह प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करता था। वह अपनी मां का घुटने का इलाज कराने गया था ।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें