मनरेगा घोटाले की जांच : शिकायत पर मनरेगा लोकपाल विनीता पांडेय ने चलाया अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया, हलधरपुर। रतनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा अइलख में मंगलवार को मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर लोकपाल विनीता पाण्डेय जांच करने के लिए पहुंची। यहां पर उन्होंने अमृत सरोवर के निर्माण, पशुआश्रय स्थल, प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी,पोखरी खोदाई के कार्यों में अनियमितता की शिकायत का भौतिक निरीक्षण किया और ग्राम सभा में लगभग 30 कार्यो की जांच की गई और सभी कार्यो को संतोष जनक पाया गया। वहीं लोकपाल विनीता पाण्डेय ने बताया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ मिले शिकायत की जांच सही तरिके से कर ली गई है।

 

अभिलेख पूर्व में अन्य टीम द्वारा जमा कर लिया गया है। इसके अभाव में ही एक-एक बिंदुओं की गहनता से जांच की गई, और सभी मनरेगा लाभार्थियों से बातचीत के बाद ग्राम सभा के सभी लोगो ने सभी कार्यो पर संतोष जताया है।जांच में ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, जेई, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक शिकायतकर्ता एवं ग्रामीण रहे। जॉब कार्ड धारी एवं ग्रामीण वासियों का भी बयान दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

रिपोर्टर- मुकेश कुमार श्रीवास्तव/अंजनी कांत

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें