बैंक,दूकानों, पुलिस चौकी के आगे बह रहा सीवर का गंदा पानी,लोगों को आने -जाने में हो रही परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर ऑक्टेटिंग गंज पुलिस चौकी,यूको बैंक,दूकानों के आगे 2 साल से सीवर के मैनहाेल से गंदा पानी निकलने से राहगीरों और काॅलोनी वासियों को परेशानी हो रही है। आए दिन इस मार्ग से आने – जाने वाले राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है, वही सीवर के दुर्गन्ध से दुकानदारों के सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा हैं।

 

राहगीर विनोद ने कहा कि दूकानों के सामने सीवर का पानी बहने से मुझे आने -जाने में परेशानी हो रही है। दुकानदार राजेश ने बताया कि इस मैनहोल से पूरा दिन गंदा बदबूदार पानी निकलता है, जिस कारण दुकान पर बैठना बड़ा मुश्किल हो गया है। सीवर से निकलने वाले बदबूदार पानी से मच्छर भी हो रहे हैं। इससे क्षेत्र में बदबू हो रही हैं। मौसम बदलने के साथ लोगों को बीमार होने का भी डर भी है। सीवर से निकलने वाला बदबूदार पानी का बहाव आसपास की दुकान की तरह होने से ग्राहकों को सामान लेने में बड़ी दिक्कत हो रही है और ग्राहक दुकान पर आना कम हो गया है। उन्होंने प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों से सीवर की सफाई करने व सीवर का नया दक्कन लगाने की मांग की है।

रिपोर्टिंग दिवाकर पांडे जी फौजी

 

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत