सोनभद्र। तहसील दिवस में गरीब परिवार से फरियाद लेकर पहुचीं एक महिला ठंड से ठिठुरती कपकपाती समस्याओं के साथ तहसील सभागार में पहुँचती हैं, महिला पर जैसे ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय की निगाह उस गरीब लाचार बेबस महिला पर पड़ती हैं। तुरन्त अपने हमराही को सीओ साहब ने बुलाकर अपने बटुवा से रुपये निकाल कर देते हैं, और कहते हैं कि जाकर एक साल स्वेटर और मोजा ले आइये। महिला को सीओ राजेश कुमार राय ने बहुत ही एहतराम के साथ दुद्धी थाना के महिला थाना प्रभारी सन्तु सरोज के साथ उस लाचार महिला को गर्म वत्र साल स्वेटर मोजा देकर पहनवाते हैं। तब जाकर समस्या सुनी। मामला दुद्धी तहसील में फरियाद लेकर आई पीड़ित महिला फूलपति पत्नी विश्वनाथ सिंह निवासी लीलाषी खुर्द ने घरेलू पति पत्नी की झगड़ा को लेकर बिना गर्म कपड़ा स्वेटर साल के बगैर ठिठुरती कापती हुई महिला तहसील दिवस पर पहुचीं थी।दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने दरिया दिली दिखाते हुए गर्म वत्र देकर दिया। वही सीओ साहब ने पीड़ित महिला को आस्वासन दिया कि कार्यवाही की जाएगी। इस भले कार्य से तहसील दिवस में पहुँचे सभी विभागों के आला अधिकारियों ने सीओ साहब के इस नेक कार्य को देखते हुए बहुत प्रसंसा की साथ ही तहसील दिवस पर पहुँचे अन्य फरियादी भी इस नेक कार्य को देख भूरी भूरी प्रसंसा किया।










