अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सैकड़ों शराब की बोतलें बरामद — पुलिस ने ट्रक को किया सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में शुक्रवार भोर में पंजाब से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ राजेश राय, प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह और कस्बा इंचार्ज हरीकेश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और उसमें भरी सैकड़ों शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार ट्रक संख्या UP 63 T 6441 चावल की बिल्टी पर चल रहा था और उस पर शराब की ढुलाई की जा रही थी। ट्रक का नंबर प्लेट भी फर्जी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें