नगरा में पूर्वांचल हॉस्पिटल का हुआ भब्य उद्घाटन, प्रत्येक शुक्रवार लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का शिविर, कान-नाक-गला रोगियों को मिलेगी परामर्श सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरा, बलिया। नगरा में पूर्वांचल हॉस्पिटल का हुआ भब्य उद्घाटन हुआ। क्षेत्रवासियों को कान, नाक और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए अब स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध होगी। नगरा ब्लॉक रोड स्थित पूर्वांचल नाक, कान, गला एवं हियरिंग एड सेंटर में प्रत्येक शुक्रवार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेगी।

यहां कान, नाक और गले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। हॉस्पिटल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नाक से बार-बार जुकाम, नाक बंद रहना, सांस लेने में परेशानी, नाक से खून आना तथा एलर्जी जैसी समस्याओं के लिए परामर्श की सुविधा है। वहीं कान दर्द, कान बहना, कान से कम सुनाई देना, कान में आवाज आना और चक्कर आने जैसी शिकायतों को भी उपचार सूची में शामिल किया गया है। गले में दर्द, टॉन्सिल, आवाज बैठना, निगलने में परेशानी तथा खराश या सूजन जैसी समस्याओं के लिए भी चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता उपयोगी साबित हो सकती है। खासकर कान और सुनने से संबंधित परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना महत्वपूर्ण माना जाता है। हॉस्पिटल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यहां डॉ. शहबाज शेख, डॉ. विनय प्रकाश सिंह तथा डॉ. वंश गोपाल यादव, डॉ. विनय प्रकाश सिंह। सेंटर पर परामर्श लेने के लिए पहले फोन के माध्यम से जानकारी या नंबर लगाने की व्यवस्था भी दी गई है। इसके लिए 9450434385 मोबाइल नंबर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों से अपील की गई है, कि कान, नाक अथवा गले से जुड़ी किसी भी समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें और आवश्यकता होने पर योग्य चिकित्सक से उचित सलाह लें।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें