बेल्थरा रोड, बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा 357 विधान सभा बेल्थरा रोड में आज 6 सितम्बर 2026, रविवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सीयर ब्लॉक के कि ओर से हॉल में सुबह 10 बजे से किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल, किसान प्रकोष्ठ सदस्य (MLC) मा. विच्छेलाल राजभर जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मा. सुग्रीव राजभर जी और मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा अध्यक्ष बेल्थरा रोड डॉ. हरीराम राजभर मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक मानवेन्द्र भारती (डिम्पल) ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथिगण एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। बताया गया कि इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और बेल्थरा रोड विधानसभा में संगठन को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता पीले गमछे के साथ शामिल हुए।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव







