लाल बहादुर शास्त्री, गाँधी जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरा बलिया । लाल बहादुर शास्त्री, गाँधी जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ पूर्वांचल पास्टर्स एसोसिएशन की ओर से माधवपुर मेथोडिस्ट मिशन परिसर मे किया जा रहा है। इस साल का मुख्य विषय है – “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”। महात्मा गांधी जी एंव लालबहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ, अध्यक्ष श्री अनिल जी ने कहा, स्वच्छता स्वतंत्रता से भी बढ़कर है। बाइबल भी हमें सिखाती है, कि हमारा शरीर परमेश्वर का मंदिर है, और मंदिर को पवित्र रखना हमारा कर्तव्य है। स्वच्छता का अर्थ केवल झाड़ू लगाना नहीं है, बल्कि यह एक सोच है। जब हम अपना घर साफ रखते हैं तो हम अपने परिवार से प्रेम करते हैं।

जब हम अपना मोहल्ला साफ रखते हैं, तो हम अपने पड़ोसी से प्रेम करते हैं। और जब हम अपने देश को साफ रखते हैं, तो हम अपनी मातृभूमि से प्रेम करते हैं। गंदगी केवल बीमारी नहीं लाती, यह आलस्य और लापरवाही भी लाती है। एक स्वच्छ स्थान पर मन शांत रहता है, और प्रार्थना गहरी होती है। परमेश्वर ने हमें सुंदर सृष्टि दी है, उसे स्वच्छ रखना हमारी आराधना है। इस दिन हम केवल कचरा नहीं उठाएंगे, हम लोगों में जागरूकता भी फैलाएंगे। हम प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पेड़ लगाने का संदेश देंगे। यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं, हम सबकी साझेदारी का है। अगर हर व्यक्ति अपना आंगन साफ रखे तो पूरा भारत साफ हो जाएगा। आइए, इस गांधी जयंती पर हम संकल्प लें कि स्वच्छता को हम रोज की आदत बनाएंगे। क्योंकि जो बाहर से स्वच्छ है, वही अंदर से भी पवित्र बनता है। पूर्वांचल पास्टर्स एसोसिएशन आप सभी को इस पुण्य कार्य में सादर आमंत्रित करता है। स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें, और सेवा करते रहें – यही सच्ची भक्ति है। इस दौरान P P A संगठन के सभी मान्निय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष -राजेश कुमार, सचिव – श्री विल्जी जाँन, कोषाध्यक्ष -आन्नद जी, सलाहकार-सुरेश राम मास्टर, पा कविलास प्रेम कुमार ग्लैडविन, धर्मेंद्र कुमार, कैलाश जी,लख्खी जी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें