वाराणसी: हाईवे पर स्थित बनारसिया होटल के पास ऑटो ने खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मारी जिसमे एक की मौत दो घायल हो गए । सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा । घायलों का इलाज मैक्सवेल अस्पताल में चल रहा है । लोग प्रयागराज से दर्शन पूजन करके अपने घर मुईस डी थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर जा रहे थे । जैसे ही यह लोग अपने ऑटो से हाईवे पर स्थित बनारसिया होटल के पास पहुँचे तो अचानक सामने खड़ी पिकप के पीछे ऑटो ड्राइवर से ऑटो टकरा गई। जिसमें 1. नैना देवी पत्नी मल्हर उम्र करीब 70 वर्ष नि0मुईस डी थाना अहरौरा जिला मुर्जापुर की मौत हो गई । 2.ड्राइवर राजेश पुत्र रंगीले उम्र करीब 21 वर्ष नि0बैरा थाना चकिया जिला चन्दौली (घायल)। 3.विकास पुत्र ननकू उम्र करीब 22 वर्ष नि0बबुरी थाना बबुरी जिला चन्दौली 4.सविता पत्नी संतोष उम्र करीब 35वर्ष कमलापुर(घायल) 5. कमलेश पुत्र कन्हैया लाल उम्र करीब 22 वर्ष नि0मुईस डी थाना अहरौरा जिला मुर्जापुर (सुरक्षित) 6.दुलारे पुत्र मल्हर उम्र करीब 30वर्ष नि0मुईस डी थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर(सुरक्षित) 7.श्रद्धालू पुत्र रामशखा मौर्या उम्र करीब 22 वर्ष नि0पछफेरिया थाना चकिया जिला चन्दौली(सुरक्षित) । मृतक मैना देवी की डेड बॉडी की मोर्चरी में रखवाया गया । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । पुलिस ने बताया की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।










