सोनभद्र : राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक,चौधरी अजित सिंह की 86 वीं जयंती के साथ ही संत रविदास जी की जयंती जिला कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह पटेल ने की।युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने कहा कि किसानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचितों के हितों के लिए सतत चिंतन और संघर्ष करने वाले श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी हम सभी के यादों में हमेशा जीवंत रहेंगे। पटेल ने कहा कि चौधरी साहब मंत्री पद पर रहते हुए किसानों के हित में अनेक फैसले लिए चाहे वे कृषि मंत्री या सिंचाई मंत्री रहे हों। उन्होंने गन्ना मिलों को बढ़ाकर उनके बीच की दूरी को कम किया। किसानों के हित में कृषि ऋण को माफ कराने का काम किया । चौधरी साहब ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से कहा कि मेरे बाद किसानों का ध्यान रखना क्योंकि उनके पास न तो दवाई है न शिक्षा, जिसको हमारे चौधरी साहब अमल में लेते हुए किसानों तथा युवाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। हमारा युवा जयंत जी के नेतृत्व में कौशल विकास के क्षेत्र में नित्य नई ऊंचाई छूने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इबरार अली, मुन्ना मालिक, रोशन पटेल, गंगेश्वर पटेल, चन्द्रभान सिंह, मिन्टू जायसवाल, बबुंदर यादव, रत्नाकर मिश्रा, नीतेश पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









