सोलर पैनल चोरी का आरोपी गिरफ्तार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, नगरा बलिया। थाना नगरा क्षेत्र की पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से 400 रु 1 अवैध तमंचा 303 बोर व 1जिन्दा कारतूस 1 मो० साइकिल बरामद हुआ।

पीड़ित ने नगरा थाने में 30 जून को तहरिर दर्ज कराई। पीड़ित ने कहा की मैने कृषि विभाग से सिचाई के लिए 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। जिसे रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजय कुमार उर्फ रिंकू ग्राम चाडी सराय संभल थाना नगरा जिला बलिया उम्र 24 वर्ष को डिहवा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया कर लिया।

जिसके पास से पुलिस को 400 रु 1 अवैध तमंचा 303 बोर व 1 जिन्दा कारतूस .303 बोर और1 मो० साइकिल बरामद हुआ। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हरसेनपुर घोघरा में ट्यूबेल के ऊपर लगे सोलर पैनल प्लेट को चुरा लिया था।

जिसको मैं बेच दिया हूँ, और उसका कुछ पैसा खर्च हो चूका है। पुलिस ने कहा कि कानूनूनी करवाई करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जायेगा।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० शोभनाथ यादव, हे०का०सुदर्शन, हे०का० रत्नेश कुमार व का० उमेश साहनी आदि रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया

 

 

 

 

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें