एटीएस ने पूछताछ के लिए एनएसयूआई नेता को कार्यालय बुलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी : महाकुम्भ में अगलगी की घटना के दूसरे दिन सोमवार को जैतपुरा के अमानतुल्लाह निवासी एनएसयूआई नेता को एटीएस टीम ने पूछताछ के लिए अशोक विहार कॉलोनी स्थित कार्यालय बुलाया।वह बीते दिनों महाकुम्भ परिक्षेत्र में गया था। उसने सोशल मीडिया पर लाइव होकर वहां की जानकारी दी थी।
एटीएस, समाचार दिए जाने तक उससे दूसरे समुदाय का होने के बाद भी महाकुम्भ जाने का कारण, वह कहां-कहां गया और किससे मिला। इसकी पूरी जानकारी लेने में जुटी रही। उधर चर्चा है कि मामले में एटीएस ने शहर के कुछ और लोगों को भी नोटिस जारी किया है। इससे पहले एटीएस की टीम ने उसे दिन में नोटिस जारी करके कार्यालय आने के लिए कहा था। नोटिस मिलने पर युवक तुरंत एटीएस कार्यालय पहुंचा। इसके बाद टीम ने उसका फोन जब्त कर पूछताछ शुरू की। युवक 12 जनवरी के पहले महाकुम्भ परिक्षेत्र में कुछ लोगों के साथ गया था। इसके बाद उसने मकर संक्रांति को स्नान भी किया था। स्नान संबंधित फोटो भी उसने फेसबुक पर पोस्ट की है। साथ ही वहां से दो बार लाइव भी आया था, जो फेसबुक पर है। हालांकि इसमें सबकुछ सामान्य दिख रहा है।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें