पुलिस एसटीएफ के मुठभेड़ में घायल मुस्तफा कग्गा गिरोह का सदस्य 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शामली : UPSTF को मिली बड़ी सफलता मध्यरात्रि को मुस्तफा कग्गा गिरोह का सदस्य अरशद पुत्र जमील निवासी बड़ी माजरा, थाना गंगोह जिला सहारनपुर तथा तीन अन्य – मंजीत, सतीश और एक अज्ञात साथी पुलिस की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। घटना जनपद शामली के थाना झिंझीना क्षेत्र की है। अरशद थाना बेहट, सहारनपुर से लूट के एक मामले में वांछित था। उस पर एडीजी जोन द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था । अरसद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन मामले दर्ज थे । मुठभेड़ के दौरान, एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को कई गोलियां लगी हैं और उनका करनाल के अस्पताल अमृतधारा में इलाज चल रहा है।उन्हें गुड़गांव के मेदांता रेफर किया गया है ।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें