महाकुम्भ जाने – आने वाले दर्शनर्थियों को बिस्किट पानी वितरित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुद्धी, सोनभद्र : पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के अवसर पर मंगलवार को महाकुम्भ जाने – आने वाले दर्शनर्थियों के लिए दुद्धी बस स्टैंड के पास भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने बिस्किट पानी वितरित किया । भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल एवं मंडल अध्यक्ष दीपक शाह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तथा छतीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से महकुम्भ प्रयागराज जाने और आने वाले दर्शनर्थियों को सेवाभाव के तहत एक बिस्कुट एवं एक -एक बोतल पानी भेंटकर गंतव्य के लिए मंगल कामता करते रहे। करीब घंटे भर में सैकड़ों दर्शनर्थियों को बिस्कुट एवं पानी भेंट की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सुरेंद्र अग्रहरि, पंकज अग्रहरि,मनोज मिश्रा,दिलीप पाण्डेय,बब्लू केशरी, दीवान सिंह, मनीष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें