बनारस केसरी,वाराणसी: वाहिनी रविंद्रालय पर सेनानायक डॉ अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस) ने मंगलवार को महाकुम्भ में ड्यूटी कर लौटे वाहिनी के बाढ़ राहत दल बी और जी के सभी कर्मियों का स्वागत किया। विश्व के सबसे बड़े मेले में ड्यूटी करने पर सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होने महाकुंभ ड्यूटी के अनुभव के बारे में पूछा और कहा की बाढ़ एवं राहत दाल कैंप की व्यवस्था काफी अच्छी थी। इस अवसर पर राजेश कुमा – सहायक सेनानायक ने महाकुंभ ड्यूटी के अपने अनुभव को साझा किया। वाहिनी चिकित्सक डॉ अबरार अहमद ने भी मौसम परिवर्तन के कारण वायरल इंफेक्शन के संबंध में बताया और बचाव के तौर-तरीके के बारे में जानकारी दी। महाकुंभ प्रयागराज में वाहिनी बैंड टीम को 53000 से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार – सहायक सेनानायक कैलाश नाथ यादव, शिविरपाल, अजीत प्रताप सिंह दलनायक, बाढ़ राहत दल सुरेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।











